
नर्मदापुरम / सोमवार को अंजुमन माध्यमिक शाला सब्जी मंडी में अंजुमन मुफ़िदुल इस्लाम कमेटी द्वारा पवित्र और मुकद्दस हज यात्रा को जाने वाले समस्त हाजियों का इस्तक़बाल रखा गया। साथ ही एक प्रशिक्षण शिबिर भी आयोजित हुआ। जिसमें हाजी इस्माइल ने समस्त हज यात्रियों की मौजूदगी मे हज के दौरान शुरु से लेकर आख़री तक होने वाली समस्त प्रक्रियाओ का व्याख्यान किया और हज के दौरान होने वाले अरकान (विधि) की अदायगी कैसे हो इस पर प्रकाश डाला। इस्तक़बाल और प्रशिक्षण शिविर मे शहर के 11 हुज्जाज़े किराम अय्यूब, सरदार खान एड. अज़ीज़ बेग, अजीज खान, आरिफ शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी। इस अवसर पर शहर क़ाज़ी अशफ़ाक, हाफ़िज़ अलीम, मुफ़्ती शमीम अख्तर, फैज़ान उल हक़, जब्बार खान, डा. मुबीन, गुलाम मुस्तफ़ा, रिज़वान खान, हबीब खान, शाकिर खान, मोहतरमा शाहीन अली, हाफ़िज़ अनस, इसराइल खान, हाजी रशीद, पप्पू जादूगर, फैज़ान खान, दिलवार बेग, नवीद कुरैशी, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, शेख यूनुस, सालेहा , आदीबा, क्रांति, गुलाम अली, तस्लीम, अफल सिद्दीक़ी आदि उपस्थित थे।

