
सिवनी मालवा / पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सिवनी मालवा में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों की आँखों की जांच की गई। जाँच के दौरान कई विद्यार्थियों की आँखों में नंबर पाया गया। जिन विद्यार्थियों की आँखों में नंबर पाया गया, उन विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किये गये।
सीएचसी सिवनी मालवा से डॉक्टर आदिल खान, नर्स सफीना अली और विद्यालय के प्राचार्य मोहनलाल राठौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ।

