

नर्मदापुरम / सोमवार दिनाँक 16/04/2026 को पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत शिवपुर मे आँगनवाड़ी क्रमांक 1 एवं 8 पर सम्मिलित रूप से पोषण मटका बनाया मनाया गया, जिसमे विभिन्न अनाज, दाले, हरी सब्जिया, फल रखे गए। डॉ. सुरेन्द्र कौशल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा उचित पोषण हेतु जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर सुलभ रूप से मिलने वाले आहार, औषधियों को बताया गया जिनको खाने मे शामिल कर स्वास्थ्य संवर्धन किया जा सकता है। महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक रेखा यदुवंशी द्वारा पोषण पखवाड़ा के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। 8 वां पोषण पखवाड़ा 2026 भारत सरकार द्वारा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य विषय “जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास” (Maximizing Brain Development in the First 6 Years of Life) है। यह अभियान कुपोषण को कम करने, सही पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और शुरुआती खेल-आधारित शिक्षा पर केंद्रित है। इस अवसर पर शिवपुर की समस्त आंँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाये उपस्थित रही। उपस्थित लोगो में फार्मासिस्ट रविंद्र यादव, सुशीला कैथले, कविता जोठे, अनिता यादव, दिव्यानी राजपूत, सरोज खरे, विजय लक्ष्मी यादव, प्रीति सोलंकी, फिरोजा बेगम आदि उपस्थित रहे।

