
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग म. प्र. शासन के आदेशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के निर्देशन में दिनांक 13.04.2026 नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 10 से 25 अप्रैल 2026 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एवं नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को नई दिल्ली विज्ञान भवन से सीधा प्रसारण सुनने हेतु महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सांस्कृतिक कक्ष में अपनी उपस्थिति प्रदान की।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारम्भ मॉ सरस्वती पूजन दीप प्रज्वज्लन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम की महिला उद्यमी श्रीमती चित्रा हर्णे, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन, कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कंचन ठाकुर, समिति के सदस्य प्रो. आर के चौकीकर ने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती चित्रा हर्णे 20 वर्षों से समाज सेवा से जुड़ी हुई है एवं सफल उद्यमी के रूप में शहर में जानी जाती है, उनका उद्यम कृति बुटिक एवं नर्मदा गृहउद्योग किसी पहचान का मोहताज नहीं है। महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि सत्र 2010 की फैशन डिजायनिंग की भूतपूर्व छात्रा रहीं है। आज की नारी घर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। एक महिला उद्यमी ना केवल स्वयं को आत्म निर्भर बनाती है। वल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करती है, आपमे से हर एक में एक सफल उद्यमी बनने की क्षमता है आवश्कता है तो केवल अपने सपनो पर विश्वास करने की और उन्हें पूरा करने के लिये निरंतर प्रयत्न की।
मुख्य अतिथि श्रीमती चित्रा हर्णे ने छात्राओं के बीच अपने अनुभव साझा किये एवं एक महिला उघोग की शुरूआत कैसे कर सकती है, इस पर विस्तार से चर्चा की उन्होने बताया की हमारे भारत वर्ष में नारी को वैदिक काल से सम्मानित किया जा रहा है, नारी को देवी के रूप में पूजा जाता रहा है। एक महिला का अपने पैरो पर खड़ा होना पूरे परिवार को आत्मनिर्भर बनाता है। वर्तमान में सभी को शासकीय सेवा मिलना मिलना मुश्किल है। अपना समय व्यर्थ में न खर्च करते हुए हम उसे नए उद्यमो को ज्ञात कर उसके बारे चर्चा करें एवं छोटे से रूप से उसकी शुरुआत कर आगे बढ़ने का प्रयास करें, ताकि हम अपनी छोटी छोटी जरूरतो को पूरा करने के लिए परिवार पर आश्रित ना रह पायें। उन्होने ऑनलाईन मार्केेटिंग के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कंचन ठाकुर ने छात्राअें के समक्ष अपने विचार रखते हुये कहा की आज की नारी किसी से कम नहीं है।अगर वह अपने मन में ठान ले तो हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती है। चाहे वह शिक्षा हो व्यवसाय हो विज्ञान हो या तकनीकी आज सरकार भी स्टार्टअप इडिंया मुद्रा योजना महिला ई-हाट जैसी योजनाओं के माध्याम से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. श्रीमती निशा रिछारिया द्वारा किया गया एवं अभार प्रो. आर. के. चौकीकर ने किया एवं डॉ. धर्मेद्र सिंह, डॉ. रफीक अली, डॉ. मनीषा तिवारी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राये उपस्थित रही।

