

नर्मदापुरम / मध्य प्रांतीय श्री अयोध्यावासी वैश्य सभा महिला मंडल द्वारा नारी शक्ति संगम समारोह का आयोजन नर्मदापुरम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित, मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू यादव नगरपालिका अध्यक्ष, श्रीमती नीरजा फौजदार वरिष्ठ समाजसेवी, मध्य प्रांतीय महिला मंडल की अध्यक्ष नीतू गुप्ता एवं मंत्री श्रीमती सुषमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति और संगठन को मजबूत बनाना एवं समाज में अपनी पहचान बनाना है। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नारी शक्ति के विभिन्न रूप भी देखे गए एवं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कई क्षेत्रों से महिला शक्ति बिलासपुर, भोपाल, शाहपुर, करेली, आमगांव, नरसिंहगढ़, माखननगर, माखन नगर, शाहपुरा आदि अलग अलग क्षेत्रों से नारी ‘शक्ति का संगम’ समारोह में शामिल हुई।

