
नर्मदापुरम / सुरों की दुनिया की बेताज बादशाह आशा ताई के निधन से संगीत जगत में रिक्त हुए स्थान को याद करते हुए, नगर की अग्रणी संगीत संस्थ म्यूजिक जोन’ ने अपनी विशेष शोक सभा आयोजित की। इंग्लिश जोन सभागार में आयोजित इस कार्यकारिणी बैठक में सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी ‘श्रद्धांजलि’ अर्पित की। वरिष्ठ संगीत मनीषी पंडित राम परसाई की गरिमामयी अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में केवल शोक ही नहीं, बल्कि भविष्य में संगीत की लौ को जलाए रखने का संकल्प भी लिया गया। संस्था के सचिव सईद कुरैशी ने आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत रोडमैप रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने एकमत होकर कार्यक्रमों को ऐतिहासिक भव्यता देने की सहमति जताई। इस दौरान अध्यक्ष असीम विश्वास सहित प्रतीक द्विवेदी, अभिलाष दुबे, मुकेश गढ़वाल, सुनील मिश्रा, वैभव शुक्ला, आदित्य परसाई, अनूप गौर, अजय बरखने, अजय दुबे, संयम बिल्लोरे, गंगाराम सोनिया और भाग्यश्री दसीला ने अपने रचनात्मक सुझाव साझा किए।

