

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में सामुदायिक पुलिस को बढ़ाने के उद्देश्य से नगर रक्षा समिति का पुनर्गठन एवं आमजन के साथ पुलिस का समन्वय स्थापित किए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में रचनात्मक पहल करते हुये थाना कोतवाली नर्मदापुरम पुलिस द्वारा शहर मे शांति व्यवस्था बनाये रखने, मार्ग को सुव्यवस्थित किए जाने एवं बाजार क्षेत्र मे सतत पेट्रोलिंग किए जाने के उद्देश्य से प्रति रविवार नगर रक्षा समिति एवं आमजन मुन्नू दुबे, विवेक श्रीवास्तव एवं शिवकुमार सुल्लेरे के साथ मिलकर शहर एवं कस्बा मे सतत भ्रमण कर असामाजिक गतिविधियों पर प्रहार करने की योजना बनायी गयी है। उक्त संयुक्त टीम द्वारा पीए सिस्टम से प्रति रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान अनाउंसमेंट एवं आमजन को सुरक्षित रहने के संबंध मे मूल मंत्र “ PREVENTION IS BETTER THEN CURE ” की तर्ज पर काम करेगी।

