
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम एवं नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वाधान में नवनियुक्त मंडलम अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान समारोह स्थानीय नेता प्रतिपक्ष कार्यालय रामजी बाबा समाधि पर संपन्न हुआ। जिसमें नगर कांग्रेस कमेटी के 6 मंडल अध्यक्ष एवं ग्रामीण मंडलम के आठ अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान समारोह किया गया। साथ ही जिला कांग्रेस कौमी एकता एवं सद्भावना कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रिजवान खान का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे द्वारा समस्त मंडलम अध्यक्ष जिसमें राजीव गांधी मंडलम कुलदीप राठौर, जवाहरलाल नेहरू मंडलम गुलाम हैदर, इंदिरा गांधी मंडलम जागेश यादव, लाल बहादुर शास्त्री मंडलम और डेमोन अंबेडकर मंडलम मीना वर्मा, सुभाष चंद्र बोस मंडलम तुकाराम यादव शहर के मंडलों का स्वागत सम्मान माला पहनकर किया गया। साथ ग्रामीण मंडल के आठ मंडल अध्यक्षों को भी माला पहनकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि जिस तरीके से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संगठन सृजन के माध्यम से पार्टी का विस्तार किया है। आने वाले समय में निसंदेह मंडल अध्यक्षों के माध्यम से पार्टी को नई दिशा को मजबूती प्रदान की जाएगी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री केलू उपाध्याय ने कहा कि निरंतर मंडलम अध्यक्ष समन्वय स्थापित कर संगठन का विकेंद्रीकरण वार्ड वार्ड तक ले जाकर पार्टी को और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलेश बाथरे, ग्रामीण के अध्यक्ष अनुराग मलैया, नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बाबू चौधरी, धर्मेंद्र तिवारी, अजय सैनी, फैजान उल हक, गुलाम मुस्तफा, प्रताप ठाकुर, लखन रघुवंशी, जिजी जोसेफ, अरुण दीक्षित, राजू मिश्रा, संतोष तोमर, आनंद थापक, अमित खत्री, तेज कुंवर सिसोदिया, ज्योति मालवीय, पुष्प लता जायसवाल, कैलाश यादव मधुसूदन यादव, विजेंद्र राजपूत, आयुष्मान अवस्थी, सिद्दीकी सलीम खान, सौरभ राय, संतोष अहिरवार, प्रकाश यादव, रामगोपाल मालवीय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

