
नर्मदापुरम / ग्राम चांदोन के रास्ते पर दारू की दुकान खोलने के विरोध में गांव की लगभग एक सैकड़ा महिलाओं को लेकर धरने पर बैठे गजानंद तिवारी अपने कांग्रेसी साथियों के साथ, जिसमें महिलाएं बड़ी संख्या में सुबह से ही जय स्तंभ चौक पर टेंट लगाकर बैठ गई। तपती हुई धूप और गर्म हवाओं के बीच बैठी रही सभी महिलाएं, जब उनसे हमने बात की तो उन्होंने नम आंखों से कहा कि हमने हर जगह अपील की ज्ञापन दिया लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की, फिर हमने गजानंद तिवारी गज्जू भैया का नाम सुना था। जो लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं, तो हम सभी बाई बिटिया बहुएं उनके घर गए थे उनसे मदद मांगने और उन्होंने फिर हमारा साथ दिया और एक हफ्ते पहले दारू की दुकान के सामने हमने एक दिन धरना दिया था। सभी गांव वालों ने मिलकर गज्जू भैया के साथ, तब वहां पर तहसीलदार और पथरोटा थाना प्रभारी ने आकर आश्वासन दिया था कि दुकान हटवा देंगे, लेकिन एक सप्ताह हो गया कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद हम गज्जू तिवारी के साथ मिलकर इटारसी के जय स्तंभ चौक पर तपती धूप में गर्म हवाओं के बीच धरना देने के लिए मजबूर होकर बैठे हैं, हम बहुत परेशान हैं। महिलाएं आने-जाने में असहज महसूस कर रही है। गांव की बेटियां अब वहां पर से आने जाने में डर रही है स्कूल भी उसी जगह से जाना पड़ता है, हम लोगों को कुछ लोग धमकी दे रहे हैं डरा रहे है और झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दे रहे हैं, गाली देते हैं धमकी देते हैं, लेकिन हमारी कोई नहीं सुन रहा, इसलिए हम गज्जू भैया के साथ तपती हुई धूप और गर्म हवाओं के बीच बैठी है। बस हमारे गांव के रास्ते में दारू की दुकान को हटवाने के सभी से निवेदन कर रहे हैं। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नेहा चावरे, नीलम गांधी, अधिवक्ता संतोष गुरयानी, अधिवक्ता पारस जैन, सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, दिलीप गोस्वामी पार्षद, संजय धर, इरफान गोलंदाज, नरेश चौहान, पंकज राठौर, मयूर जायसवाल, मोहन झलिया, लखन बेस, प्रमोद कलोसिया, नारायण गौर, प्रवीण गांधी, राजेश चौहान, इरफान गोलंदाज, शैलेश जैन, गोल्डी बेस, अनूप गांचले, अमित मनवारे, किशोर यादव, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष उत्कर्ष गालर, किशन सिंह, मंटू ठाकुर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

