

नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय, मजबूत एवं जन-जन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।
नियुक्त मंडलम अध्यक्ष इस प्रकार हैं।
हरीश अग्रवाल – बाजार क्षेत्र एवं वार्ड क्रमांक 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 31, 32 ….
अमित परदेशी – वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 33, 34 (पुरानी इटारसी मंडलम)….
देवी मालवीय – वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 19, 28, 29, 30 (मालवीय गंज मंडलम)…..
सोनू बकोरिया – वार्ड क्रमांक 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 (नाला मोहल्ला मंडलम)……
नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन नियुक्तियों में सामाजिक समरसता एवं जातिगत संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा “सबका साथ, सबका सम्मान” की भावना के साथ काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी। रविवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी द्वारा किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय का उद्बोधन…..
जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि जब संगठन मजबूत होता है तो जनता की आवाज भी मजबूत होती है। उन्होंने नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी एवं जनसमस्याओं को लेकर जनता परेशान है, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे जनता के साथ खड़े रहें और उनकी आवाज बुलंद करें।
प्रदेश महासचिव राजकुमार उपाध्याय का उद्बोधन……..
प्रदेश महासचिव श्री उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि संगठन में हर वर्ग की भागीदारी ही कांग्रेस की पहचान है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्षों से कहा कि वे अपने पद को जिम्मेदारी समझते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
अन्य वक्ताओं के उद्बोधन……
इस अवसर पर अजय शुक्ला ने कहा कि संगठन में नई नियुक्तियां ऊर्जा का संचार करती हैं और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाती हैं। मोहन झालिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही और संगठन को किसानों के हित में और सक्रिय होने का आह्वान किया।
संतोष बेबू गुरयानी ने कहा कि…..
संगठन की मजबूती ही सफलता की कुंजी है और सभी को मिलकर काम करना होगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, अमोल उपाध्याय, जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामशंकर सोनकर, चंदू दुबे, राकेश उपाध्याय, अर्जुन कुचबंदिया, देवी खड़ोटिया, अतुल तिवारी, दिनेश मासाब, फरदीन खान, पिंकी शर्मा, फारूक शेख (पंच), राजेंद्र गोस्वामी, राहुल दुबे, राहुल वर्मा, मयंक क्लोसिया, बल्ला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया एवं उन्हें संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

