सोहागपुर / हार्ट फुलनेस का कार्यक्रम प्रति रविवार की भांति इस रविवार भी प्रातः थाना परिसर में आयोजित हुआ। पुलिस विभाग में रोजमर्रा की भाग दौड़ से राहत के लिए, चिंता से मुक्ति काम और जीवन में संतुलन बनाए रखते हुए तनाव मुक्त मन संवेदनशील पुलिसिंग का सशक्त संकल्प और पूरे सप्ताह की चुनौती पूर्ण ड्यूटी के लिए 30 मिनट का कार्यक्रम मानसिक कवच का कार्य करता है। थाना के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा स्थानीय हार्टफुलनेस समन्वयक मोनिका दीक्षित, मुनीष दीक्षित की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही थाना पर अन्य कार्यों से आए हुए आगंतुकों को भी हार्टफुलनेस के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम में उनको भी शामिल किया गया।

