
नर्मदापुरम / सतपुड़ा की वादी पचमढ़ी में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक का भव्य आयोजन 12 एवं 13 अप्रैल को पचमढ़ी में होने जा रहा है, जिसे लेकर समाज और संगठन में भारी उत्साह है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि यह बैठक संगठन की शक्ति को संचित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का माध्यम है, जहाँ पदाधिकारियों को समाज हित में ऐसे संकल्प लेने चाहिए जो मील का पत्थर साबित हों। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव सेठ ने अपनी प्रखर शैली में पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वैचारिक एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और हमें गुटबाजी से ऊपर उठकर केवल समाज के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।नर्मदापुरम जिले के निवासी एवं संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चंदन साहू ने बैठक की सफलता हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पचमढ़ी की यह पावन धरा हमारे संकल्पों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और यहाँ से निकला निष्कर्ष पूरे प्रदेश के साहू समाज को गौरवान्वित करेगा। प्रदेश प्रवक्ता किसान केशव साहू ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर आयोजित यह महत्वपूर्ण बैठक आगामी कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने और संगठन की सक्रियता को गाँव-गाँव तक पहुँचाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी भारी उम्मीदें हैं, जहाँ नगर अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद साहू एवं नगर महामंत्री अनिल साहू ने संयुक्त रूप से विश्वास व्यक्त किया कि इस उच्च स्तरीय मीटिंग से पूरे समाज को बहुत आशाएं हैं और यहाँ होने वाला चिंतन समाज की समस्याओं के निराकरण व भविष्य की उन्नति के लिए एक नई राह खोलेगा। लोकेश साहू, संतोष साहू, कोमल साहू, संजय साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस बैठक में सक्रिय भागीदारी कर संगठन की नींव को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया है।

