

नर्मदापुरम / संयुक्त मोर्चा ब्लॉक नर्मदापुरम ने पीपल चौक पर धरना दिया। विशाल रैली निकालकर श्री ओंनकर नायब तहसीलदार नर्मदापुरम को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम TET के विरोध में ज्ञापन सौंपा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाओं ने उपस्थिति दी। धरना स्थल पर के एस वाडिवा कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ, मधु हुरमाने जिलाध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ, गजेंद्र यादव पी एम यू एम शिक्षक कल्याण कोष, रामकृष्ण पुरोहित, अर्पणा जोशी ने टीईटी परीक्षा के विरोध में एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। ब्लॉक स्तरीय ज्ञापन में मुख्यत परमसुख गढ़वाल, गौरीशंकर राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ, राजेश नागवंशी तहसील अध्यक्ष, संजीव द्विवेदी, पुरुषोत्तम अहिरवार, संतोष तनेजा, प्रमोद नागर, नंद किशोर चौधरी, मंगली प्रसाद बढ़कुर, अजय बाजपेई, राजकुमार बिलारे, विजय युवने, सुनील उइके, शिवप्रसाद ओंनकर, मुकेश राजपूत, हरिओम सराठे, मनोहर गोलियां, ललित पटेल, अनिल बस्तवार, कृष्कुमार उपाध्याय, प्रेमनारायण सोनी, प्रवीण दुबे, आबिद खान, मुकेश कटारे, मातृ शक्तियों में अर्पणा जोशी, मोनिका जोशी, सविता दुबे, श्रद्धा शुक्ला, सरला ऊईके, विद्या ठाकुर, ज्योति सूर्य वंशी, राजमणि मालवीय, माया मालवीय, किरण मलैया,संगीता धुर्वे, रूपकला धुर्वे, मनोरमा ठाकुर,रजनी उपाध्याय, प्रीति शर्मा, अनंता चौबे, कामना गौर, मीना गोलियां, शैलवी पवार, किरण पवार, सरोज बकोरिया, लता देवी मसानिया, निशा सरयाम, भाग्यलता वर्मा, दुर्गेश नंदनी व्यास, सरिता चौहान, वर्षा सराठे, कृष्णा सोनी, कुंती उईके, नूरजहां खान, किरण साहू, क्षमा मालवीय, बबीता गढ़वाल, सुषमा शर्मा, अनिता दुबे, रश्मि पचौरी, प्रज्ञा शर्मा, मीरा दुबे, माधुरी पाटिल आदि सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने धरने में शामिल होकर रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा।

