इटारसी / प्रांतीय अध्यापक संयुक्त मोर्चा के आह्वान प़र शनिवार शाम 5 बजे अनुविभागीय अधिकारी इटारसी को टेट के विरोध में एवं नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता हेतु मुख्यमंत्री के नाम अध्यापक संयुक्त मोर्चा ब्लॉक केसला के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन देते समय राज्य शिक्षक संघ से जिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मौर्य, उपाध्यक्ष अनीता कुंडू, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार द्विवेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल गालर, तहसील अध्यक्ष अनिल तोमर, मणि तिवारी, अमित तिवारी, शिप्रा वीज, सीमा जाट, सीमा धुर्वे, मुकेश सेंन, सुनीता मेहरा, ज्योति धुर्वे, मदन राजपूत, महेश, नरेश, सुधा श्रीवास, आरती गौहरा, सुनील मालवीय, नन्हें लाल, राम लखन वर्मा, संजय दुबे, मध्यप्रदेश कर्मचारी संघ से कोमल सिंह कुर्मी, बलराम यादव आदि सेंकड़ों शिक्षक शामिल हुए एवं श्रीमती सुषमा मौर्य ने उपस्थित शिक्षको से आगामी 18 अप्रैल को प्रदेश होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

