
नर्मदापुरम / नर्मदा युवा संस्था नेहरू चौक द्वारा विगत 30 वर्षों से ग्रीष्म अवकाश में जिला ट्रायथलान संघ के सहयोग से स्थानीय सेठानी घाट नर्मदापुरम पर निःशुल्क तैराकी ट्रावधान खेलों का शिविर आयोजित कर रही है। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त अनेक खिलाडियों ने विभित्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होकर नगर, प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित किया है। जिनमें प्रमुख नाम सुश्री हर्षिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता, विश्वजीत सिंह कुशवाह अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता, मोहन मंसोरिया भारतीय सेना में पदस्थ, गौरव राठौर, रणदीप कहार, सुची कविता वर्मा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में खेल अधिकारी, यश बाथरे अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता, गोविंद कहार, रविशंकर केवट, सुश्री दीक्षा सिलावट, सुश्री हीरा सिलावट, सुधी चारू मराठे केंद्रीय विद्यालय कोहिमा में पदस्थ, मानव कौल फिल्म अभिनेता, वरुण गुप्ता, किशोर केवट एवं दीपक सैनी आदि प्रमुख है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 10.04.2026 से दिनांक 31.05.2026 तक प्रतिदिन प्रातः 06:00 से प्रातः 08:00 बजे तक ग्रीष्म अवकाश में निःशुल्क तैराकी/ ट्रायथलान शिविर के आयोजन संस्था द्वारा किया जा रहा था, किन्तु वर्तमान में माँ नर्मदा का जलस्तर सामान्य से लगभग चार फीट बढा हुआ है। अतः संस्था के निर्णय अनुसार अब यह निःशुल्क तैराकी, ट्रायथलान खेलो का शिविर दिनांक 20.04.2026 से प्रारंभ किया जावेगा।
नोट — संस्था द्वारा प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक रविवार को साफ सफाई की जाकर नर्मदा में ब्रान करने वाले लोगो को साबुन, शैम्पू, पोलीथीन एवं अन्य प्रकार की गंदगी ना करने की समझाईश दी जाती है।

