
सोहागपुर / गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना, पानी के साथ साथ आमजन के लिए भी करें शीतल पेयजल की व्यवस्था। इस गर्मी में अपने-अपने घरों अथवा कार्यालयों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था जरूर करें, पक्षियों के पीने के लिए मिट्टी से बनी चीजों का इस्तेमाल हो, जिससे जल शीतल रहे. थाना सोहागपुर परिसर में आमजन के लिए शीतल जल की व्यवस्था एवं पक्षियों के लिए उनके अनुसार बट वृक्ष के नीचे शीतल जल की व्यवस्था की गई है।

