नर्मदापुरम / ग्राम पांजरा कला के युवा साहिल तिलोटिया का चयन प्रतिष्ठित माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के फाइनल राउंड के लिए सिलेक्शन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 12 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें साहिल तिलोटिया ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और बजट संबंधी विषयों की गहरी समझ के आधार पर अपनी अलग पहचान बनाई। फाइनल राउंड का आयोजन 12 और 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। इस अवसर पर चयनित प्रतिभागियों को देश की आर्थिक नीतियों पर चर्चा करने और अपने विचार सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष रखने का विशेष अवसर मिलेगा।साहिल तिलोटिया ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं वह समाजसेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते है । माय भारत नर्मदापुरम जिला युवा अधिकारी और सहपाठियों ने साहिल तिलोटिया की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और फाइनल राउंड के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी को विश्वास है कि वह आगे भी नगर का नाम रोशन करेंगे।

