नर्मदापुरम / छत्तीसगढ़ व मणिपुर की पूर्व राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके के जन्म दिवस पर मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य एवं गुना जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष भूप नारायण सिंह तथा नर्मदापुरम जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे, नर्मदापुरम जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी सदस्य सौरभ तिवारी, अधिवक्ता विक्रम परते, अधिवक्ता सुरेंद्र राजपूत एवं श्री प्रकाश दुबे ने छिंदवाड़ा पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित की है। सुश्री उइके ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

