
नर्मदापुरम / जिले में किसानों की हक की लड़ाई तेज हो गई है। नर्मदापुरम में आयोजित किसान आंदोलन में कांग्रेस नेता दीपक दीक्षित ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दीपक दीक्षित ने कहा, यह बीजेपी का कैसा सैटेलाइट है ? गरीब किसानों के खेत में आग लगती है तो तुरंत देख लेता है, कार्रवाई हो जाती है। लेकिन भाजपाइयों के खेत में आग लगती है तो यह सैटेलाइट देख नहीं पाता। क्या किसानों के साथ यही न्याय है ?”
उन्होंने फसल के दामों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसान अपनी उपज 2100 और 2200 रुपए प्रति क्विंटल में बेचने को मजबूर हैं। वैसे ही किसानी में लागत ज्यादा है। ओर किसानों को एक एकड़ पर खुली मंडी में अपनी फसल बेचने पर प्रति एकड़ के हिसाब से लगभग 7000 से 8000 रुपए तक का नुकसान हो रहा है। दीपक दीक्षित ने मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, क्या मुख्यमंत्री ने कभी किसानों की चिंता की है वह तो जहां भी जा रहे हैं, बस अभिनंदन करवा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में किसानों की आवाज दबाई जा रही है। दीक्षित ने कहा कि इस गूंगी-बहरी भाजपा सरकार में किसानों की हक की लड़ाई में हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। दीपक दीक्षित ने बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष का साफ कहना है कि किसानों की फसल तो भाजपा के देवों को भी आकर खरीदना पड़ेगा। वहीं अजय पटेल ने कहा कि किसानों को डीएपी यूरिया से लेकर बेचने तक आ रही परेशानियों को देखकर मन बहुत पीड़ित होता है। मैं आज भी एक किसान का बेटा हु, मुझसे किसानों की तकलीफ देखी नहीं जाती। अगर भाजपा सरकार में जल्द ही सही निर्णय नहीं लिए गए तो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे, पं. गिरिजाशंकर शर्मा, विजय बाबू चौधरी, पुष्पराज पटेल, राजकुमार केलू उपाध्याय,अजय पटेल, प्रवीण रघुवंशी, देवी सिंह रघुवंशी, दीपक दीक्षित, वसंत रघुवंशी, सुमित पटेल, आनंद रघुवंशी, अक्षय गौर, चीकू रघुवंशी, बंटी वर्मा, सचिन यादव, प्रांजल रघुवंशी, अयूब अली, राजेश यादव, सुनील रघुवंशी, विजय कावरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नर्मदापुरम, पीपल चौक, धरना स्थल पर सम्मिलित हुए।

