
नर्मदापुरम / महाराष्ट्रीयन महिला मंडल द्वारा स्थानीय कोरी घाट स्थित श्रीधर कुटी श्रीधर स्वामी महाराज श्री नर्मदा मंदिर में सामूहिक हल्दी कुंकुम कार्यक्रम नवसंवत्सर चैत्र गौरी के उपलक्ष में आयोजित किया गया। महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए आमंत्रित सभी महिला को पारम्परिक पुरातन प्रथा अनुसार कैरी-पना का पेय ओर महाराष्टीयन स्वल्पाहार के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाया।
पारंपरिक महाराष्टीयन वेशभूषा में सभी महिलाओं ने चैत्र गौरी की पुजा अर्चना कर गीत श्लोक, आरती पाठ गायन कर देश, समाज के कल्याण के लिए वंदन किया।

