
नर्मदापुरम / शुक्रवार को प्रथम दिवस की जनगणना कार्य के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जिला प्रभारी आयुषी यादव द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया तथा उपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से संवाद स्थापित किया। नपा के कार्यालय अधीक्षक एवं अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं चार्ज जनगणना अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में जनगणना से संबंधित कार्य संपादित किया जा रहा है। श्री सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी जनगणना आयुषी यादव द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अत: इसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समय-सीमा के भीतर संपादित किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी, उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे और उन्होंने दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले प्रगणक एवं सुपरवाईजर्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

