नर्मदापुरम / सकारात्मक सोच सार्थक पहल की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें पूरे साल करने वाले कार्यक्रमों का एजेंडा बनाया गया। संस्था के नए सत्र की शुरुआत राम नाम लेखन से हुई। इस पवित्र साधना को हम दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। संस्था की अध्यक्ष मोनिका चौकसे ने यह बात कही। हर वर्ष की तरह पर्यावरण संरक्षण नर्मदा जी के कटाव क्षेत्र पर पौधारोपण एवं जरूरतमंदों को सहयोग सकारात्मक संस्था का मूल उद्देश्य है। सभी सदस्यों ने तय किया कि यह सब कार्य करेंगे। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मोनिका चौकसे, पदमा बाजपेई, दुर्गा भदोरिया, अर्चना पुरोहित, संध्या थापक, ममता शर्मा, नीता भट्टाचार्य, दीपा भट्टाचार्य, वंदना शर्मा, उषा अग्रवाल, अपर्णा श्रीवास्तव, भारती चौकसे, आरती चौकसे, अनुजा मिश्रा, विनीता पटेल आदि उपस्थित रहे।

