
नर्मदापुर? राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकुम सोशल कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा नर्मदापुरम में दिनांक 23 अप्रैल दिन गुरुवार को नर्मदामहाविद्यालय के सभागार में एक भव्य महानाट्य का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के संबंध में हैप्पी मैरिज गार्डन नर्मदापुरम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें महानाट्य के पोस्टर का विमोचन भी किया गया! कार्यक्रम के मुख्य प्रबंधक अभिषेक सैनी द्वारा महानाट्य के विषय में बताया गया कि इस महानाट्य का नाम “डॉक्टर हेडगेवार” एक व्यक्ति,एक विचार, एक युग है, जिसका मंचन जन सेवा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था भोपाल के कलाकारों द्वारा किया जाएगा और इस नाटक का लेखन और निर्देशन गुलशन कुमार कावड़े द्वारा किया गया है एवं इस आयोजन का उद्देश्य नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आमजन को डॉक्टर केशवराव हेडगेवार के जीवन से निकटता से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है! कार्यक्रम के निर्देशक एवं महानाट्य के लेखक गुलशन कुमार कावड़े ने कहा कि डॉक्टर हेडगेवार जी के जीवन पर आधारित नाटक का लेखक एवं निर्देशन करना मेरे लिए गर्व का विषय रहा। यह नाटक ऐतिहासिक घटनाओं का क्रम नहीं है बल्कि राष्ट्रभावना, त्याग और संगठन निर्माण की प्रेरक गाथा है। निर्देशन की प्रक्रिया में सबसे बड़ी चुनौती थी ऐतिहासिक तथ्यों की सत्यता को बनाए रखते हुए उन्हें मंचीय रूप में जीवंत करना। डॉक्टर हेडगेवार जैसे महान व्यक्तित्व का अभिनय कराने के लिए अभिनेता में त्याग , तपस्या और करिश्माई प्रभाव का संचार कराना कठिन कार्य था। नाटक में उनका जन्म , बाल्यकाल , शिक्षा क्रांतिकारी गतिविधियाँ, कांग्रेस से मतभेद , संघ की स्थापना और गांधी जी से भेंट इत्यादि सीमित समय में प्रस्तुत करना थी। इनका चयन एवं संयोजन करते समय यह सुनिश्चित करना पड़ा कि दर्शकों तक स्पष्ट संदेश पहुंचे और भावनात्मक प्रवाह भी बना रहे। मंच सज्जा, प्रकाश योजना और संगीत का उपयोग करते हुए वातावरण निर्माण करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नर्मदापुरम विभाग प्रचार प्रमुख संतोष नौरिया ने बताया कि डॉक्टर हेडगेवार जी ने साधारण से असाधारण बनने मार्ग दिखाया। उनके प्रयासों से हिंदू समाज संगठित हुआ और विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से संघ का विस्तार देश-विदेश तक हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष तथा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला सहकार्यवाह योगेश पवार, विभाग प्रचार प्रमुख संतोष नौरिया, सुभाष कुमार बरेले, नगर प्रचार राजेंद्र गिरी गोस्वामी, नगर समरसता प्रमुख अविनाश राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी रामभरोस मीणा, शक्ति सिंह रघुवंशी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!
निर्माता – सचिन मलैया।
लेखक एवं निर्देशक – गुलशन कुमार कावड़े।
संगीत निर्देशन एवं गायन – शाहिर प्रसाद विभुते।
कार्यक्रम मुख्य प्रबंधक – अभिषेक सैनी।
महानाट्य का नाम – “डॉ . हेडगेवार” एक व्यक्ति, एक विचार,एक युग
नाटक की अवधि – 2 घंटे 30 मिनट
आयोजन दिनांक – 23 अप्रैल 2026 , समय – शाम 6:00 बजे से
स्थान :- नर्मदा महाविद्यालय सभागार, नर्मदापुरम।

