
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण सर्जरी करते हुए नर्मदापुरम के कलेक्टर का स्थानांतरण कर दिया है। पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सरकार ने सोमेश मिश्रा को नर्मदापुरम का नया कलेक्टर नियुक्त किया है।
मुख्य विवरण…..
सोनिया मीणा की विदाई:::
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से जिले के गलियारों में उनके तबादले की चर्चाएं जोरों पर थीं।
अनुभवी नेतृत्व:::
नए कलेक्टर सोमेश मिश्रा वर्तमान में मंडला जिले की कमान संभाल रहे थे। प्रशासनिक हलकों में उन्हें एक सख्त और कार्यकुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
शानदार ट्रैक रिकॉर्ड:::
मंडला में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कसावट और जनहित के कार्यों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
नर्मदापुरम जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिले में सोमेश मिश्रा की नियुक्ति को शासन के एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति और अनुशासन मिलेगा।

