
इटारसी / दिनांक 09/04/26 को फरियादी अरुण शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा उम्र 42 साल निवासी गुर्रा थाना रामपुर गुर्रा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 8-9/04/26 को रात्री मे अर्थ नागेश्वर मंदिर फोर लाइन इटारसी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से एक बड़ा पंटा, एक जल धारा, बड़ा कलश, दो छोटे कलश, कांसे की छोटी घंटी, पीतल की झांझ, बड़ा दीपक पीतल का, छोटे बड़े दीपक पीतल के छोटा कलश, छोटी घंटी कुल कीमती 19,450/- रुपये की चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त दिनांक को ही फरियादी दीपक पिता ओम प्रकाश मिश्रा उम्र 34 साल निवासी सोनासावरी नाका इटारसी ने रिपोर्ट किया कि कपलेश्वर महादेव मंदिर राठी दाल मिल के पास इटारसी के मंदिर से दिनांक 8-9/04/26 को रात्री में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक पड़ा पीतल का एक आरती पीतल की बड़ी एवं एक कांसे की थाली कुल कीमती 12,850/- रुपये की चोरी कर ले गए है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रात्री में 02 मंदिरों में चोरी की घटना घटित होने से वरिष्ट अधिकारियों को तुरंत घटना से अवगत कराया गया। जिस पर साई कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक एवं अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के निर्देशन मे एवं वीरेंद्र मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी के मार्गदर्शन में थाना इटारसी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। प्रकरण में लगातार cctv कैमरे चेक किए गए एवं क्षेत्र में विश्वशनीय मुखबिर लगाए गए। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति कंधे पर प्लास्टिक की बोरियों में मंदिरों की चोरी का सामान लेकर बेचने की फिराक में तालाब के पास से सीतला माता मंदिर बाजार तरफ जा रहे है। जो सूचना तसदीक हेतु मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछे जिन्होंने अपने अपने नाम………… 1- रोहित पिता विजय सोनेले उम्र 20 वर्ष निवासी बुढी माता मंदिर रोड इटारसी। 2- शुभम पिता सुरेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी बुढी माता मंदिर रोड इटारसी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जो दोनों ने दिनांक 08/04/26 एवं 09/04/26 की दरम्यानी रात को अर्थ नागेश्वर मंदिर फोर लाइन इटारसी से एक बड़ा घंटा, एक जल धारा, बड़ा कलश, दो छोटे कलश, कांसे की छोटी घंटी, पीतल की झांझ, बड़ा दीपक पीतल का, छोटे बड़े दीपक पीतल के, छोटा कलश, छोटी घंटी एवं कपलेश्वर महादेव मंदिर राठी दाल मिल के पास इटारसी के मंदिर से एक घड़ा पीतल का एक आरती पीतल की बड़ी एवं एक कांसे की थाली चोरी करना स्वीकार किया, जिसमे एक पीतल की आरती, छोटे बड़े दीपक एवं एक जोड़ी पीतल की झांझ व्यापारी राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी इटारसी को पृथक पृथक 1400/- रुपये एवं 1600/- रुपये बेच दी है एवं बाकी सामान अपने अपने घरों पर छुपाकर रखा है। जो रोहित एवं शुभम की निशानदेही पर जप्त किया गया है एवं व्यापारी राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी इटारसी को बेचा हुआ सामान बरामद किया जाना शेष है। कुल मशरूका 29,250/- रुपये का जप्त किया जा चुका है। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला थाना इटारसी सउनि. दिनेश कुमार झरवडे प्रधान आर. संजय पाठक प्रधान आर. उपेन्द्र दुबे आर. महेंद्र गुर्जर आर. अंकित, आर. शाकिर खान, आर. गुलशन सोनी एवं चालक आर. राजेश पवार, चालक आर. टिल्लू की रही।

