
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार लंबित गंभीर अपराधो में आरोपियों की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त कर रही है। थाना कोतवाली नर्मदापुरम में वर्ष 2022 में अंतर्गत धारा 363 आईपीसी इजाफा धारा 366, 376, 376(2)(n) आईपीसी 4 /6 पोक्सो एक्ट 34 भादवि में 02 आरोपी अशोक मेहरा एवं सरोज मेहरा पिछले करीबन 04 वर्षो से फरार थे। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक , जिला नर्मदापुरम द्वारा ईनामी उद्घोषणा भी की गयी थी। दिनांक 09/04/26 को पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर उक्त दोनों आरोपी अशोक मेहरा एवं सरोज मेहरा को सरस्वती घाट जबलपुर से गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी. कंचन सिंह थाना प्रभारी, थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. विशाल नागवे, प्र. आर. राजकुमार धाकड़ एवं म. आर. प्रतीक्षा रघुवंशी की रही।

