



नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को पीपल चौक पर जिले भर से आए कांग्रेसियों ने धरना देने के बाद कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंच कर घेराव किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने समर्थन मूल्य पर की जाने वाली खरीदी में लेट लतीफी, खाद की किल्लत सहित किसानों की विभिन्न समस्याओ को लेकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कांग्रेसध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक पं. गिरजा शंकर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करती है। समर्थन मूल्य की खरीदी की बात की जाए तो अटल जी की सरकार के समय कम रेट वढ़ाए गए थे और मनमोहन सरकार के समय में खरीदी के रेट सबसे ज्यादा बढ़ाए गए थे। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेेल ने कहा कि भाजपा सरकार चाह रही है कि मूंग की खरीदी न की जाए। लेकिन ऐसा नहीं होेगा जब अंग्रेजों की नहीं चली तो इनकी कैंसें चलेगी। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मूंग की जगह उड़द की बोवनी की जाए तो किसान सरकार के कहने से बोवनी करेंगे। हमारे क्षेत्र में किस तरह की उपज होती है यह हम जानते है कि सरकार जैसा कहेगी वैसा किसान करेंगे। सरकार ध्यान रखे कि किसान मूंग की बोवनी कर रहे हैं, सरकार को खरीदनी ही होगी। सरकार का दायित्व है कि किसानों की समस्याओं का निदान करे। सिवनी मालवा से आए अजय सिंह का कहना है भाजपा सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। जिले के किसानों को उसकी उपज के दाम के लिए परेशान होने के साथ ही समय पर खाद नहीं मिलता है।
पिपरिया से आए वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र वेलवंशी ने कहा कि चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धौखे किए हैं। किसान नेता बनने वाले जिले के तथा प्रदेश के भाजपा नेताओं को किसानों की समस्या नहीं दिख रही है। केलू उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हित में पहले भी थी अब भी है। सरकार किसानों के साथ अन्याय करेगी तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने कहा कि वेयर हाउस में गड़बड़ी हो रही है। सोहागपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा गड़बडी पहले भी हुई है, अब भी हो रही है। पहले खरीदी में किलो से उपज मारी जाती थी उसके बाद बोरियों की चोरी होती थी। फिर ट्रक गायब होते रहे अब वेयर हाउस में से चोरियां हो रही हैं। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बाबू चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की बजाए किसानों को परेशान किया जा रहा है, अब ऐसा नहीं चलेगा। अभी यह चेतावनी है यदि किसानों की समसयाओं का हल नहीं किया जो आंदोलन और तेज किए जाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेता चद्रगोपाल मलैया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, संतोष मालवीय, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पटेल, अनोखी राजोरिया, अजय सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, टिल्लू डेरिया, कुसुम तोमर, मधुसूदन यादव, ओम सेन, मोहन झलिया, गज्जू तिवारी, गुलाम हैदर, शिवमंगल सिंह, राममोहन मलैया, फैजान उल हक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। संचालन धर्मेद्र तिवारी और आभार प्रदर्शन बाबू चौधरी ने किया।

