
नर्मदापुरम / आगामी दिनों में शुरू होने वाली जनगणना के लिए प्रगणक और सुपरवाईजर्स नियुक्त किए गए हैं। जिनको आईटीआई नर्मदापुरम के प्रशिक्षण कक्ष में 10, 11 एवं 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नपा के कार्यालय अधीक्षक एवं अतिरिक्त जनगणना अधिकारी योगेश सोनी ने बताया कि जिला जनगणना अधिकारी आयुषी यादव के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा शुक्रवार को आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष में प्रथम चरण की जनगणना का मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी प्रगणक और सुपरवाइजर्स समय पर उपस्थित होंगे।

