
नर्मदापुरम / अंतर्राष्ट्रीय सेवा संस्था रोटरी क्लब की महिला विंग इनरव्हील क्लब नर्मदपुरम् रॉयल का गठन आज डिस्ट्रिकट प्रेसिडेंट श्रीमती विभा सिंह, पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन श्रीमती शशि शुक्ला, मधु सारण, जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, समाजसेवी श्रीमती मांडवी शर्मा के आतिथ्य मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजवळन से एवं अतिथि सत्कार से हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती ममता शर्मा अध्यक्ष, कविता करैया सचिव, विनंती जैन कोषाध्यक्ष, रीति जैन आई एस ओ, रीना चौकसे मीडिया प्रभारी चुनी गई। मुख्य अतिथि सोनिया मीना ने अपने उद्बोधन मे इनरव्हील क्लब की सदस्यो को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए सभी को शासन की योजनाओं एवं कार्यो की जानकारी देते हुए उनसे जुड़ने का आवहान किया। वही डिस्ट्रिक प्रेजिडेंट श्रीमती सिंह द्वारा इनरव्हील के उद्देश्यों को बताते हुए सभी से इन कार्यो को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। कार्यक्रम मे शहर की मेधावी छात्रा नंदिनी मांझी को सेवा भावी कार्यक्रम के तहत सायकल प्रदान की गई। नपा अध्यक्ष नीतू यादव ने अपने उद्बोधन मे इनर्व्हील क्लब के कार्यो की सराहना करते हुए कहा की वे भी क्लब के कार्यो से अत्यंत प्रभावित है और उन्होंने ने भी क्लब की सदस्य्ता ग्रहण की। श्रीमती सिंह ने उन्हे पिन लगाकर सदस्य्ता प्रदान की। मेघा हरने, आरती चौकसे, आरती फौजदार, आरती पारे, नीतू दुबे, रिचा शर्मा, पूजा मिश्रा, सहित इनर्वहील क्लब की नवनियुक्त सदस्य रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल के अध्यक्ष अनुपम दुबे सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष सहित समस्त सदस्यो को बधाई दी। मंच संचालन भारती चौकसे एवं आभार विनंती जैन ने किया।

