
नर्मदापुरम / नगर में रोड पर यातायात व्यवस्थित करने में नगर पालिका समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है। आज गुरुवार को नगर पालिका अतिक्रमण अमले ने सातरास्ते से इंदिरा चौक एवं इंदिरा चौक से नेहरू पार्क तक मार्ग में अतिक्रमण हटाकर मार्ग को यातायात हेतु सुगम बनाया गया। इस अतिक्रमण दल में बृजेश सारवान, सुनील अवस्थी, उपदेश गोर एवं अन्य नपा कर्मी शामिल रहे।

