

नर्मदापुरम / प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी पोषण अभियान अंतर्गत आठवा पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें नर्मदापुरम के महिला बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम शहरी अंतर्गत सेक्टर 4 में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 94 में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड की महिलाओं के साथ रैली निकालकर किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्र किरण डोले द्वारा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में चर्चा की गई । जिसमें मां एवं शिशु पोषण , मस्तिष्क के विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन , प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीनिंग टाइमिंग को कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका , सशक्त आंगनबाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन जताना के बारे में बताया गया । कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना अधिकारी नर्मदापुरम शहरी श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा संतुलित और स्वस्थ आहार के बारे में चर्चा की गई। प्रतिदिन अपने आहार में तिरंगा थाली सम्मिलित करें, हरे पत्तेदार सब्जी, मूंगा की फली, फूल पत्ते व मोटे अनाज बाजरा, जवार, मक्का रागी जो की आयरन और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं, अपने आहार में शामिल करें और और मनुष्य के मस्तिष्क का 85% विकास जन्म से 6 वर्ष की आयु में हो जाता है के बारे में चर्चा कर बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पोषण पुनर्वास केंद्र नर्मदापुरम से फूड डाइटिशियन श्रीमती डॉ. कुमारजहां खान और FD सोहागपुर श्रीमती शैला हारोडे के द्वारा मातृत्व एवं शिशु पोषण अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के देखभाल प्रसव पूर्व जांच, गर्भावस्था एवं धात्री काल में उचित आहार सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना जन्म से 3 वर्ष की आयु में मस्तिष्क का विकास हेतु प्रारंभिक प्रोत्साहन के रूप में 0 से 3 वर्ष शिशु के साथ संवाद खेल और प्रतिक्रिया के माध्यम से मस्तिक के विकास को बढ़ावा देना पर समझाइए दी गई । स्क्रीनिंग टाइमिंग से बच्चो पर होने वाले दुष्परिणाम के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम की तैयारी कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना गोरेले, श्रीमती सुनीता मेहरा, सहायिका श्रीमती कविता गौर द्वारा किया गया । कार्यक्रम में वार्ड की महिला, बच्चे उपस्थित रहे।

