इटारसी / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय एवं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी के नेतृत्व में किसानो के समर्थन में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव आज गुरुवार को। जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के निर्देशानुसार भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में 9 अप्रैल 2026 गुरुवार दोपहर में जिला मुख्यालय पीपल चौक पर सभी ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षो, विभाग/प्रकोष्ठ एवं मोर्चा संगठनों की सभी की उपस्थिति एवं अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति में धरना एवं कलेक्ट्रट घेराव किया जायगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार दी गई।

