
नर्मदापुरम / आजकल दिनों सरकारी तंत्र में लापरवाही देखने को मिल रही है। बुधवार को शासकीय जिला चिकित्सालय में सुबह देर तक लाइट जलती रही, इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। बेवजह लाइट जलने से बिजली का बिल व्यर्थ बढ़ता है। जबकि पूरे अस्पताल में कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन उनका भी इस और ध्यान नहीं जाना बड़े आश्चर्य की बात है। अनावश्यक दिन में लाइट जलने से बिजली का बल बढ़ता है अस्पताल प्रबंधन को इस ओर ध्यान देकर उचित दिशा निर्देश देना चाहिए।

