नर्मदापुरम / वुधवार को विधानसभा 136 सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम के ग्राम चौतलाय में आगामी 28 अप्रैल को जंबूरी मैदान, भोपाल में आयोजित होने वाली महानायक राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक हुई। कन्हैया लाल वर्मा ने कहा कि राजा हिरदेशाह लोधी का शौर्य एवं राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सर्वजीतसिंह लोधी, प्रदेश प्रचार मंत्री जिला सहप्रभारी विनोद वर्मा, जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, कमलेश वर्मा, दिनेश लोवंशी उपस्थित हुए एवं समस्त सामाजिक बंधुओ से जनसम्पर्क कर स्टीकर, पर्चा वितरण किये गए। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता रामजीवन साध सरपंच चौतलाय, नारायण सिंह पूर्व सरपंच, दिनेश लोवंशी, केदार साध, गोविन्द साध, बद्री प्रसाद लोवंशी अमन राजकुमार लोधी एवं समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। भोपाल में होने वाले कार्यक्रम शामिल हेतु सभी से आग्रह किया।

