नर्मदापुरम / वुधवार दिनांक 08.04.2026 को शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय एवं आई.ए.पी.ई.एन (इंडियन एसोशिएसन फॉर पेरेंटल एण्ड इंटरनल न्यूट्रीशन) के मध्य एम ओ यू हस्ताक्षर किए गए । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन, क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, आई.ए.पी.ई.एन की प्रेसिडेंट डॉ. रत्ना मूल, सेक्रेटरी डॉ. अन्नपूर्णा भटनागर एवं वर्चुअल मुंबई से डॉ. रीता उपस्थित रही। प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि यह संस्था भारत में अनुसंधान, शिक्षा और अभ्यास के माध्यम से नैदानिक पोषण और चयापचय संबंधी देखभाल के लिए समर्पित है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य रोग संबंधी कुपोषण को कम करने के लिए राष्ट्रीय सर्वेक्षण आयोजित करता है। इस संस्था का मिशन पोषण सहायता को बढ़ावा देकर रोगी की देखभाल करना है। विभाग अध्यक्ष डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि इस एम ओ यू से पोषण आहार विषय की छात्राओं को व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी। उन्हें निशुल्क ऑनलाइन सेमिनार, वर्कशॉप, वेबीनार में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा । इस अवसर पर विभाग की व्याख्याता डॉ. रीना मालवीय, डॉली गठोले एवं सोनम केवट उपस्थित रहे।

