
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वाधान में महादेव वेलफेयर समिति द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का सफल आयोजन किया गया।
इस परीक्षा में लगभग 121 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करना तथा मेधावी छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। समिति द्वारा यह भी घोषणा की गई कि जिन छात्राओं को परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होंगे, उन्हें निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर महादेव वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक साहू, छत्रपाल ठाकुर, नवीन विश्वकर्मा, दीपक, सरवन चौरसिया एवं मनीष ठाकुर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की ओर से डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. हर्षा चचाने एवं पूजा गोस्वामी की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

