
इटारसी / मध्य प्रदेश शासन की पहल कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार पर दिनांक 6 अप्रैल से दिनांक 8 अप्रैल तक पीएमश्री शास कन्यशाला सूरजगंज इटारसी में चलने वाले पुस्तक मेले का वुधवार को विधायक प्रतिनिधि जसवीर सिंह छाबड़ा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुस्तक विक्रेताओं से चर्चा की पलकों को देने वाले छूट के विषय में भी जानकारी ली। पुस्तक विक्रेताओं को विधायक प्रतिनिधि द्वारा कहा गया कि अच्छी गुणवत्ता वाली पुस्तक उचित मूल्य पर दी जानी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। यह पुस्तक मेला शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में ध्यान रखते हुए लगवाया गया है इसमें आपसे पूरे सहयोग की अपेक्षा की जाती है।मेले में प्रतिनिधि के साथ संस्था प्राचार्य सतीश खालखो शिक्षक महेश मालवीय, प्रधान महेश रायकवार, खेल शिक्षक विनोद दुबे, जन शिक्षक रामभरोस यादव, श्रीमती मीरा साहू एवं समस्त जन शिक्षक उपस्थित रहे हैं।

