नर्मदापुरम / दिनांक 03/04/26 को फरियादी रामगोपाल पाण्डे पिता शिवकुमार पाण्डे उम्र 39 वर्ष नि. जुमेराती नर्मदापुरम ने थाना कोतवाली रिपोर्ट की कि वह अपने परिवार के साथ गाँव गया था। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के घर मे घुसकर, गोदरेज का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण एवं नगदी 2,500/- चोरी कर ले गया था । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना के दौरान फरियादी को जेवरात की सूची मय बिल के लाने हेतु बोला गया था । जिसके अनुसार अज्ञात आरोपी द्वारा करीबन 5 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गया था ।
-
प्रकरण में उक्त गृहभेदन की घटना को थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा चुनौती के रूप में लिया जाकर त्वरित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी केमरे खंगाले गए एवं तकनीकी साक्ष्यों से ज्ञात हुआ कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति खंडवा में है । सूचना पर पुलिस टीम को रवाना किया गया एवं संदिग्ध व्यक्ति की तलाश करते हुये पुलिस टीम थाना मोघट जिला खंडवा के ग्राम सिंहाड़ा पहुंची, जहां ज्ञात हुआ कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति ग्राम सिंहाड़ा का रहने वाला है, जिसका नाम शेख शादाब पिता शेख नौशाद उम्र 19 वर्ष नि. ग्राम सिंहाड़ा है । पुलिस टीम द्वारा शेख शादाब को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिस पर शेख शादाब द्वारा घटना करना स्वीकार किया एवं बताया कि पिछले कुछ दिनो से वह नर्मदापुरम मे रहकर कबाड़ा बीनने के काम कर रहा था एवं सूने मकान की रैकी कर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है ।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मय हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी. कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. अनुज बघेल, प्र. आर. रितेश, आर. पंकेश, आर. गजेंद्र, आर. दीपेश सोलंकी सायबर सेल एवं आर. रामकुमार की रही।

