
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ऑनलाइन सट्टा पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है । ज्ञात हो कि वर्तमान मे आईपीएल क्रिकेट लीग चल रही है और आईपीएल मैच से पिछले वर्षो में कई युवाओ को उनके परिवार ने खोया है तथा युवा वर्ग आईपीएल मैच के सट्टा से पीड़ित होकर लगातार कर्ज के बोझो के तले दबा जा रहा है। इन्ही सभी कारणों से पुलिस अधीक्षक द्वारा आईपीएल सट्टा पर लगातार कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के पालन में थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा दिनांक 03/04/26 को मुखबिर की विश्वष्निय सूचना पर आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग्स v/s पंजाब किंग्स एलेव्न के मैच पर सट्टा खिलाते आरोपी शेख अफजल पिता शेख फिरोज नि. अमर चौक हाल मुकाम कालिका नगर नर्मदापुरम को उसके एक साथी नाहिद पिता आबिद खान निवासी अमर चौक नर्मदापुरम को दिनांक 03/04/26 के रात्री में मैच के दौरान मोबाइल पर लोगो से सट्टा लिखाते हुये रंगे हाथो पकड़कर शेख अफजल के कब्जे से 01 android मोबाइल, 01 keyped मोबाइल एवं सट्टे के हिसाब लिखे 02 पेज, 01 लीड पेन एवं नगद 7,500/-रु तथा आरोपी नाहिद खान से 01 keyped मोबाइल विधिबत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी थी।
इसी क्रम को जारी रखते हुये दिनांक 07/04/26 को मुंबई v/s राजस्थान रॉयल्स के मैच पर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर छोटी बजरिया मे दबिश दी गई। पुलिस टीम को रोहित पिता विजय कहार नि. कसेरा बाजार नर्मदापुरम को अभिरक्षा मे लेकर तलाशी ली गई, जिस पर रोहित कहार अपने मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा लेते हुये पाया गया। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रोहित का मोबाइल जप्त किया एवं आरोपी रोहित पिता विजय कहार नि. कसेरा बाजार नर्मदापुरम के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण मे विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा दिये गये मेमोरेंडम एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले एवं खिलवाने वाले सट्टा बुकी से कड़ी जोड़कर जल्द ही प्रकरण में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले एवं बुकी के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. हेमंत निशोद, सउनि. संजय रघुवंशी, प्र. आर. रितेश, आर. अजमेश, आर. रवि, आर0 839 पंकेश, आर0 163 विक्की राठौर एवं आर0 प्रशांत राजपूत, आर0 दीपेश सोलंकी सायबर सेल नर्मदापुरम

