
नर्मदापुरम / दिनांक 06/04/2026 को भारी मात्रा में अवैध शराब थाना क्षेत्र में बिक्री करने की फ़िराक से खड़े होने की सूचना प्राप्त होने पर साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में थाना देहात नर्मदापुरम की सयुक्त टीम का त्वरित गठन किया गया। दिनांक 06/04/2026 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब भरकर बेचने के लिए उसके घर के सामने खड़ा था जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा, जिनका नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम रविशंकर सराठे पिता रामभरोस सराठे उम्र 51 साल निवासी माता मंदिर के पास मालाखेड़ी, नर्मदापुरम का बताया जिसके पास में रखी बोरी को चेक करने पर देशी मदिरा सफेद प्लेन के 34 क्वाटर एवं देशी मंदिरा लाल के 194 क्वाटर कुल 228 क्वाटर प्रत्येक 180-180 ML का सील बंद भरे पाये गये। कुल जुमला शराब 41.04 वल्क लीटर कीमती करीबन 19670 रुपए की जप्त की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उप निरीक्षक गौरी शंकर मांझी, आर. चेतन नरवरे, आर. कपिल विश्वकर्मा, आर. अनिल भुसारे, आर. प्रेम प्रवीण बड़ोदे की रही।

