
नर्मदापुरम / आदर्श महिला क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि आज दिनॉंक 8 अप्रैल को आदर्श महिला क्लब की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आदर्श महिला क्लब, भारतीय जैन संगठन एवं राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले विवाह में वर, वधु को उपहार सामग्री प्रदान करगें ताकि उनके दांपत्य जीवन में कुछ सहयोग हो सके। बैठक में क्लब की संरक्षक ऐकता फौजदार, संध्या मंहत अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सचिव श्वेता जैन, उपाध्यक्ष नीता ओशीन, नीता गिल्ला, भावना चावरा, कोषाध्यक्ष रचना मस्ते, कल्पना जैन, सलाहकार अरमान जैन, नम्रता मंहत, सारिका जैन, सहसलाहकार डॉली दिगम्बर, अनामिका जैन, प्रीति मंहत, अंजू ओशीन, सारिका डेरिया आदि उपस्थित थी। सभी ने मिलकर सहमति प्रदान की बैठक का आभार नीता गिल्ला एवं डॉली दिगम्बर ने माना।

