
नर्मदापुरम / राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने वुधवार को निज निवास स्थित कार्यालय पर वार्ड 21, कंचन नगर रसूलिया बांके बिहारी भजन मंडल को भजन सामग्री प्रदान की। सांसद ने कहा कि भजन मंडलियों की सक्रिय भागीदारी समाज में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सांस्कृतिक पहलें हमारी परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण में सहायक सिद्ध होती हैं। इस दौरान नर्मदापुर मंडल के अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया एवं रोहित गौर सहित अन्य वरिष्ठ जन उपस्थिति रहे। मंडल की बहने श्रीमती शशि गौर, श्रीमती प्रीति बघेल, श्रीमती राखी यादव, श्रीमती संगीता कुशवाहा, श्रीमती यादव सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

