
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम् एवं जिला किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में किसानों की विभिन्न समस्याओ को लेकर कल दिनांक 9 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कांग्रेसध्यक्ष शिवा कांत पाण्डेय एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम के समक्ष पीपल चौक पर धरना प्रदर्शन एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहेंगे, यह जानकारी धर्मेन्द्र तिवारी पूर्व अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी ने दी।

