
नर्मदापुरम / युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया गुरूवार को नर्मदापुरम आएंगे। जहाँ वो जिला युवा कांग्रेस की नवनिर्बाचित कार्यकारिणी की बैठक मे भाग लेंगे। वाटिका पैलेस नर्मदापुरम में शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी। नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा ने बताया कि बैठक मे प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी संगठन राहुल सिंह ठाकुर, अभिषेक यादव एवं जिलाध्यक्ष हर्ष कटकवार उपस्थित रहेंगे। सभी युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त विधानसभा, ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं बैठक में शामिल होंगे।

