
इटारसी / मंगलवार शाम लगभग 8:20 बजे हनुमान धाम मंदिर के आगे रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जिसमें एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान मलखान यादव (उम्र 35 वर्ष) निवासी पोटर खोली इटारसी के रूप में हुई है। युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया था।
त्वरित राहत और उपचार…..
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा तत्काल मौके पर पहुँची। एंबुलेंस के पायलट प्रदीप सोनी और ईएमटी (EMT) विश्राम अहिरवार ने बिना समय गंवाए युवक को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण घायल को समय रहते सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया जा सका।
वर्तमान स्थिति……
घायल युवक को उपचार हेतु JSR (जनसेवा) अस्पताल, इटारसी में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की स्थिति पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

