
माखन नगर / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम के नेतृत्व में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत “जल शक्ति से नवभक्ति” कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव के द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। शिव शक्ति ट्रेडर्स के पास जल मंदिर (प्याऊ) का विधिवत शुभारंभ किया गया। गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए इस प्याऊ में राहगीरों एवं ग्रामीणों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को राहत मिल सके। यह पहल न केवल मानव सेवा का उदाहरण है। बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जल सेवा ही सच्ची मानव सेवा हैऔर इस प्रकार की पहल समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर परिषद नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, शिव शक्ति ट्रेडर्स संचालक बृजमोहन यादव पूर्व सैनिक, गेंदालाल यादव, शुभम् गोस्वामी, पूनमचंद अहिरवार गूजरवाड़ा, सतीश यादव, रुपेश यादव कोटगांव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, किशोर कहार, पूनमचंद यादव उपस्थित रहे।

