
नर्मदापुरम / शिवपुर थाना अंतर्गत एक कार में डीजल लीक होने के कारण अचानक आग लग गई और कार जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सांवरिया वेयरहाउस वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र के पास हुआ। कार बाजनिया निवासी जयप्रकाश गुर्जर की है। गाड़ी मैकेनिक ने बताया कि कार इंजन कार्य के लिए सुधरने आई थी। डीजल सप्लाई लाइन पुरानी होने के कारण डीजल लीकेज होने से आग लग गई। इस घटना में किसी भी प्रकार से जनहानि की खबर नहीं है।

