
नर्मदापुरम / दिनांक 22/03/2026 को फरियादी सुनील पिता अशोक कुमार पटेल उम्र 50 साल निवासी साईं ग्रीन सिटी नर्मदापुरम ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 21/03/2026 को साई ग्रीन सिटी नर्मदापुरम के देवी मंदिर, हनुमान मंदिर एवं शंकर मंदिर से चांदी का छत्र, पीतल की गदा, पीतल का घंटा, पूजा पाट के बर्तन कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना देहात नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में सिलसिलेवार चोरी की घटना घटित होने से वरिष्ट अधिकारियों को तुरंत घटना से अवगत कराया गया। जिस पर साई कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में तुरंत थाना देहात नर्मदापुरम की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
प्रकरण में लगातार CCTV कैमरे चेक लिए गए एवं क्षेत्र में विश्वसनीय मुखबिर लगाये गए। इस दौरान विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बालक आदमगढ़ पुलिया पर पीतल का घंटा बेचने की बात कर रहा है। उक्त सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर उक्त संदेही (विधि विरुद्ध बालक) को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लेकर संदेही से अपराध के संबंध में पूछताछ की गईं। जिसने साई ग्रीन सिटी से शंकर मंदिर, बजरंग मंदिर एवं देवी मंदिर से उक्त सामग्री दिनांक 21/03/26 एवं 22/03/26 की रात्रि में करीबन 02:00 बजे अकेले चुराकर लाया था, (विधि विरुद्ध बालक) से पीतल का बड़ा घंटा, तीन पीतल के दिये, तीन पीतल की घण्टी छोटी, एक पीतल का अगरबत्ति स्टेंड सभी वजनी करीबन 07 किलोग्राम कीमती 10,000 रुपए का बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया । उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, प्र. आर. जमना प्रसाद यादव, प्र. आर. नवीन दुबे, आर. चेतन नरवरे, आर. कपिल विश्वकर्मा, आर. जितेंद्र सिंह राजपूत, आर. सुनील साहू की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

