इटारसी / नगर पालिका परिषद की बैठक में वार्ड-32 भाजपा पार्षद श्रीमती कीर्ति दुबे ने नगरपालिका की सफाई कार्य प्रणाली, अतिक्रमण, अधिकारियो की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए बंद पुलिया को खोलने और शहर में बढ़ते मच्छरों के आतंक को रोकने के लिए फोग मशीन और मॉस्किटो आयल के अधिक उपयोग करने की मांग रखी एवं दूसरी तरफ दो बार की परिषद से संपूर्ण वार्ड-32 की सफ़ाई व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के साथ पूर्ण रूप से प्राइवेट करने की माँग निरंतर उठाई जा रही थी, जो पार्षद कीर्ति दुबे के सफल प्रयासों से यह परिषद में प्रस्ताव के रूप में आया और सभी की सहमति से पारित हुआ। जिसके लिए पार्षद कीर्ति दुबे नें क्षेत्र के विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और परिषद के सभी साथी पार्षदो के प्रति आभार व्यक्त किया है।

