
नर्मदापुरम / विगत दिनों सिवनी मालवा वन अधिकारी के द्वारा दिये गये प्रताड़ना के विरोध में ग्राम सभा का प्रस्ताव पारित करके आदिवासी संगठन के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे। दोषी वन अधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई एवं DFO को आवेदन देकर संबंधित अधिकारी को निलंबित करने का निवेदन किया । केसला निवासी दोनों पीड़ित आदिवासी रामचरण चौहान और डोरिलाल लवीसकर के साथ प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, ज़िला पंचायत सदस्य सीमा कास्दे, ब्लॉक संयोजक जयसिंह बारसकर, जनपद सदस्य छीतापुरा संतोष सल्लाम, जनपद सदस्य साधपुरा गणेश पगारे, योगेश साहू, दुलेश उईके, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश उईके, सरपंच गण मोहन सिंह भुसारे, सरवन मर्सकोले, पवन कलमे, सुमित सेलुकर, गुडदयाल कलमे पूर्व सरपंच सहित ग्राम सभा के अध्यक्ष, वन समिति के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

